
जबलपुर। कैंट बोर्ड द्वारा सदर क्षेत्र में बढ़ाए गए टैक्स, बाजार किराया सहित अन्य समस्याओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की तैयारियां शुरू होने लगीं हैं। जनप्रतिनिधियों के साथ अब कैंट के व्यापारी, आमजन व किसान शामिल हो गए हैं। जिसके तहत स्थानीय लोगों ने अपने आंदोलन को भव्य रूप देने छावनी जन आंदोलन समिति का गठन कर किया है।
जानकारी के अनुसार सदर गली नंबर 16 में नायडू टेंट हाउस के सामने छावनी जन आंदोलन समिति ने चौपाल लगाई जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 12 मार्च को दोपहर 12 बजे शिवाजी मैदान सदर में पहले सभी एकत्रित होंगे और फिर छावनी परिषद् के सीईओ को 7 सूत्रीय मांगों का चेतावनी पत्र सौंपने कैंट बोर्ड कार्यालय तरफ रूख किया जाएगा। चौपाल में ये भी बातें कहीं गईं कि समय रहते अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया और कैंट क्षेत्र के व्यापारियों व आमजन को राहत नहीं दी गई तो कैंट बोर्ड प्रशासन के खिलाफ आंदोलन का शंखनाद जल्द कर दिया जाएगा। इस छावनी जन आंदोलन समिति में सभी राजनैतिक, समाजिक व अन्य संगठनों से जुड़े पदाधिकारी शामिल हंै।
