सतना:वन्य प्राणी सांभर का शिकार करने के मामले में फरार तीन आरोपियों को वन विभाग द्वारा घटना के ढाई महीने बाद गिरफ्तार कर लिया गया. वन्य जीव सांभर के शिकार की घटना सामने आने पर उप वन मण्डल मैहर में 22 अप्रैल को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया था. लेकिन मामले की भनक लगने पर सांभर का शिकार करने वाले 3 आरोपी फरार हो गए थे.
जिनकी वन अमले द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही थी. इसी दौरान मुखबिर से मिली सूना के आधार पर वन अमले ने दबिश देते हुए संभार का शिकार कर फरार हुए आरोपी मदन पारधी, आंखें पारधी और कांटे पारधी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने पर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया.
