हिमाचल और उप्र के लिए कांग्रेस ने किये मीडिया पदाधिकारी घोषित

नयी दिल्ली, 14 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस ने राष्ट्रीय प्रतिभा खोज (एनटीएच) के सफल आयोजन के बाद हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के लिए राज्य मीडिया निकायों के लिए पदाधिकारी की घोषणा की है।

कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग ने एनटीएच के माध्यम से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रवक्ताओं, मीडिया पैनलिस्टों, शोध समन्वयकों और प्रचार समन्वयकों की पहचान एवं नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की थी, जिसका उद्देश्य पार्टी के मीडिया संगठन को अधिक समावेशी और प्रतिनिधित्वकारी बनाना था।

कांग्रेस ने बताया कि सभी राज्य मीडिया निकायों की घोषणा के बाद प्रत्येक राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश से राष्ट्रीय मीडिया निकाय के लिए चयनित उम्मीदवारों के नाम घोषित किये जायेंगे। पार्टी ने इस पहल के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी वाड्रा और संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

Next Post

ऊर्जाधानी में गूंजा गणपति बप्पा मोरया

Mon Sep 14 , 2026
सिंगरौली । गणेश चतुर्थी के साथ ही ऊर्जाधानी सिंगरौली में गणेशोत्सव की रौनक देखते ही बन रही है। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक जगह-जगह आकर्षक पंडाल सजाकर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं विधि-विधान के साथ विराजमान कराई गईं। गणपति बप्पा के जयकारों से चितरंगी, देवसर, बैढ़न, मोरवा, जयंत, […]

You May Like