नर्मदापुरम से टिमरनी तक नये रोड की सौगात 

नर्मदापुरम।प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक में नर्मदापुरम से टिमरनी तक नये रोड निर्माण को मंजूरी दे दी है। जिसके लिए नर्मदापुरम नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। नर्मदापुरम से टिमरनी तक नवीन मार्ग 972 करोड़ रूपये से बनेगा। यह नर्मदापुरम-टिमरनी मार्ग टू लाईन होगा। जिसमें पेव्ड शोल्डर मार्ग का निर्माण किया जाएगा। क्षेत्र की जनता के मांग के अनुरूप सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने पूर्व में पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री से इस रोड के निर्माण का आग्रह किया था। जिसको प्रदेश कैबिनेट में मंजूरी दी गई है। नर्मदापुरम-टिमरनी मार्ग का निर्माण हाईब्रिड एन्यूटी मॉडल योजना अंतर्गत किया जाएगा। यहां दो लेन मय पेव्ड शोल्डर 72.18 किमी. में हाईब्रिड एन्यूटी कॉउल के अंतर्गत किया जाएगा। इस परियोजना में 972 करोड़ 16 लाख रुपए खर्च होंगे।

Next Post

7 माह में भी कार्रवाई नहीं होने पर बोरदेही टीआई निलंबित 

Tue Sep 2 , 2025
मुलताई।एक कंपनी द्वारा पीड़ित महिला के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में 7 माह के भीतर अपराध दर्ज नहीं करना बोरदेही टीआई को महंगा पड़ा है।पुलिस महानिदेशक द्वारा तत्काल प्रभाव से मंगलवार को बोरदेही टीआई अरविन्द कुमरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश में बताया कि […]

You May Like