शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी

शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी

मुंबई, 17 फरवरी (वार्ता) आईटी और बैंकिंग सेक्टरों में घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती गिरावट के बाद तेजी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 173.81 अंक (0.21 प्रतिशत) की बढ़त में 83,450.96 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 42.65 अंक यानी 0.17 प्रतिशत चढ़कर 25,725.40 अंक पर पहुंच गया। मझौली और छोटी कंपनियों में भी तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.14 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.56 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।

आईटी, सार्वजनिक बैंक, एफएमसीजी, ऑटो, मीडिया, फार्मा, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और स्वास्थ्य सेक्टरों में लिवाली का जोर रहा। धातु, रियलटी और तेल एवं गैस समूहों में गिरावट रही। सेंसेक्स की कंपनियों में आईटीसी और बीईएल के शेयर दो प्रतिशत से अधिक चढ़े। एलएंडटी, इंफोसिस, एशियन पेंट्स, अडानी पोर्टस, टाइटन, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और सनफार्मा के शेयर एक से दो प्रतिशत की बढ़त में रहे। मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा, इंडिगो, भारतीय स्टेट बैंक और टीसीएस के शेयर भी हरे निशान में रहे। क्वालिटी वाल्स का शेयर पांच प्रतिशत के करीब टूटा। इटरनल, टाटा स्टील और ट्रेंट के शेयर एक से दो प्रतिशत से बीच गिरे। रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर भी लाल निशान में रहे।

Next Post

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में बिहार ने किये 468 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के समझौते

Tue Feb 17 , 2026
नयी दिल्ली, 17 फरवरी (वार्ता) बिहार सरकार ने राजधानी दिल्ली में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दूसरे दिन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना में 250 करोड़ रुपये के निवेश से एक रिसर्च पार्क की औपचारिक घोषणा की तथा इस संस्थान और कई कंपनियों के साथ कुल 468 करोड़ […]

You May Like