
आलीराजपुर। सीएम डॉ मोहन यादव ने आलीराजपुर जिले में आयोजित पारंपरिक भगोरिया उत्सव कार्यक्रम में सहभागिता कर आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भगोरिया केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि प्रदेश की समृद्ध जनजातीय विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों के साथ उत्सव का आनंद लिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवाओं-युवतियों द्वारा प्रस्तुत लोकनृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की उन्होंने सराहना की।
डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय समाज के विकास और उनकी संस्कृति के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
