सीएम डॉ यादव ने पूर्व विधायक सुलोचना रावत के स्वास्थ्य का जाना हालचाल 

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व विधायक श्रीमती सुलोचना रावत के निवास स्थल पहुँचकर स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने श्रीमती रावत के परिजनों से भी भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पूर्व विधायक के गृह निवास पहुंचने पर परिजनों द्वारा उनका तिलक लगाकर पुष्प-गुच्छ से आत्मीय स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को आलीराजपुर जिले की जोबट तहसील के ग्राम कानाकाकड़ में पूर्व विधायक श्रीमती रावत के निवास पहुंचे। उन्होंने परिजनों से उपचार की विस्तृत जानकारी ली। उनके पुत्र विशाल रावत व परिजनों ने बताया कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमती रावत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि सरकार संकट की इस घड़ी में परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से खड़ी है। इस अवसर पर अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागरसिंह, पूर्व सांसद गुमानसिंह डामोर, संभागायुक्त इंदौर डॉ. सुदाम खाड़े, कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर, पुलिस अधीक्षक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

बोर्ड ऑफ विजिटर्स के सदस्यों द्वारा केन्द्रीय जेल का किया गया औचक निरीक्षण

Fri Feb 27 , 2026
रीवा। कारागारों में जाति आधारित भेदभाव या इस प्रकार की भेदभावपूर्ण प्रथाओं एवं अन्य परिस्थितियों के संबंध में जेलों का निरीक्षण करने हेतु गठित बोर्ड ऑफ विजिटर्स के सदस्यों द्वारा केन्द्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान बोर्ड ऑफ विजिटर्स के अध्यक्ष राकेश मोहन प्रधान प्रधान जिला […]

You May Like