
छिन्दवाड़ा। जिले में संचालित मेडिकल स्टोर्स का औषधि निरीक्षक द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 का उल्लंघन पाए जाने पर 3 मेडिकल स्टोर्स को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया था। नोटिस का संतोषजनक जवाब प्रस्तुत न किए जाने पर संबंधित 3 फर्मों के लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की गई है, जिसमें प्रतिमा मेडिकल स्टोर्स, कुर्सीढाना तहसील तामिया को 10 दिवस, ओम एजेंसीज छिंदवाड़ा को 7 दिवस तथा प्रिंस मेडिकल स्टोर्स छिंदवाड़ा को 5 दिवस के लिए निलंबित किया गया है। इसके अतिरिक्त 2 अन्य दवा दुकानों को भी कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है, जिनमें सीता मेडिकोज एवं अग्रवाल औषधि भंडार छिंदवाड़ा शामिल हैं। इनका जवाब संतोषजनक न पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह संपूर्ण कार्रवाई खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला छिंदवाड़ा द्वारा की गई।
