ग्वालियर: यातायात पुलिस कम्पू द्वारा विशेष अभियान के तहत बिना हेलमेट लगाकर चलने वाले 55 वाहन चालकों के चालान किए गए। उक्त अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात नियमों का पालन कराने हेतु चलाया जा रहा है। थाना यातायात कम्पू के सामने विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करने के उद्देश्य से टीम गठित कर बिना हेलमेट लगाकर चलने वाले दो पहिया वाहनो के चालको के विरूध्द चैकिंग की कार्यवाही की गई ।
इस दौरान दो-पहिया वाहन पर पीछे बैठाकर एवं बिना हेलमेट लगाकर 55 वाहन चालक पाये गये उनके विरूध्द मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 129/194 में चालान बना कर चालान राशि अधिरोपित की गई। कुल चालान संख्या 55 एवं जुर्माना राशि 16500 जमा कराई गई। उक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे ।
