ग्वालियर: प्रकाश झा द्वारा निर्देशित फ़िल्म ‘ जनादेश’ की शूटिंग विधिवत पूरी हो गई, इस अवसर पर प्रकाश झा द्वारा पूरी टीम को होटल में पार्टी दी गई। फ़िल्म जनादेश की शूटिंग पिछले कई दिनों से ग्वालियर, झाँसी, ओरछा व दतिया में चल रही थी।वेब सीरीज़ आश्रम व लाल बत्ती के बाद प्रकाश झा के निर्देशन में इस तीसरे प्रोजेक्ट में ग्वालियर चंबल के सैकड़ों जूनियर आर्टिस्ट एवं तकनीशियन ने प्रतिभा दिखाई।
ग्वालियर की टीम ने कहा कि प्रकाश झा के निर्देशन में काम करके बहुत कुछ सीखने को मिलता है। वे एक बेहतरीन निर्देशक होने के साथ साथ ग़ज़ब के एक्टर भी हैं, जब वो एक्टर को सीन समझा रहे होते हैं या करके दिखा रहे होते हैं दरअसल वो समय एक मास्टर क्लास ही तरह होता है। ग्वालियर में शूट हुई मल्टीस्टारर फ़िल्म “जनादेश” अपनी कथा कहानी अभिनय व निर्देशन से लोकतंत्र के सही मूल्यों व उसमे संभावनाओं की तरफ़ ध्यान खीचेगी व लोकतंत्र में नागरिकों की ज़िम्मेदारी के प्रति भी जागरूकता पैदा करेगी ।
