
भोपाल।हज 2026 के लिए आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि अब 7 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार ने इस संबंध में आज हज कमेटी ऑफ़ इंडिया, मुंबई के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र भेजकर यह जानकारी दी। यह फैसला तीर्थयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इससे उन आवेदकों को राहत मिलेगी जो अभी तक फार्म नहीं भर सके थे। हज यात्रा की तैयारी में जुटे लोगों के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है।
