प्रेस लिखी कार में ढुल रही थी शराब, दो तस्कर धराए

जबलपुर: क्राइम ब्रांच एवं गोरखपुर पुलिस ने प्रेस लिखी कार से ढुल रही शराब पकड़ी है। इसके साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। कार्यवाही के दौरान कार में अवैध रूप से 25 कार्टून में परिवहन कर ले जायी जा रही 300 बॉटल अंग्रेजी शराब कीमती 2 लाख 15 हजार रूपये की एवं स्विफ्ट कार जप्त की गई।

टीआई नितिन कमल ने बताया कि क्राईम ब्रांच को सूचना मिली प्रेस लिखी सफेद रंग की स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी 20 सीएफ 1893 जिसके पीछे अंग्रेजी में बाबा उर्फ अमित सोनकर अपने साथी अतुल पटैल के साथ अवैध रूप से अत्याधिक मात्रा में शराब रखे हुये है जो रामपुर होते हुये नयागांव की ओर जायेगें।

पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोका और अतुल पटैल 21 वर्ष निवासी कोतवाली मोहल्ला, कमनिया गेट थाना बरेला एवं बाबा उर्फ अमित सोनकर 38 वर्ष निवासी सेठीनगर गोरखपुर को हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर कार से शराब का जखीरा मिला।

Next Post

शादी में बदमाशों का उपद्रव, कार पर पथराव, दुल्हन ने थाने पहुंच दर्ज कराई FIR

Fri Apr 18 , 2025
जबलपुर: अधारताल थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान बदमाशों ने उपद्रव मचाते हुए कार में पथराव कर दिया। इसके बाद मारपीट कर धमकाते हुए भाग गए। हमले में चार लोग घायल हो गए। जिसके बाद दुल्हन परिजनों के साथ पहुंची। जिसके बाद मामले में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज […]

You May Like