शादी में बदमाशों का उपद्रव, कार पर पथराव, दुल्हन ने थाने पहुंच दर्ज कराई FIR

जबलपुर: अधारताल थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान बदमाशों ने उपद्रव मचाते हुए कार में पथराव कर दिया। इसके बाद मारपीट कर धमकाते हुए भाग गए। हमले में चार लोग घायल हो गए। जिसके बाद दुल्हन परिजनों के साथ पहुंची। जिसके बाद मामले में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। वहीं दूसरे पक्ष पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ, पुलिस ने मामले में काउंटर केस दर्ज किया।

पुलिस के मुताबिक आशा रैकवार निवासी अमखेरा खैरमाई मंदिर के पास ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि जेठानी की लडकी कंचन रैकवार की देवकी मैरिज गार्डन लिटिल किंगडम स्कूल के आगे थाना अधारताल की शादी का कार्यक्रम चल रहा था, बीती रात्रि द्वारचार चल रहा था तभी अभिषेक रैकवार आया और पुरानी रंजिश के चलते विवाद करने लगा। उस समय कार के अन्दर पति राजेश रैकवार, दुल्हन कंचन रैकवार, लडका आर्यन रैकवार थे, तभी अभिषेक रैकवार सडक से बडा पत्थर उठकर कार क्रमांक एमपी 20 सीएफ 8965 में मारा, जिस कारण कार की सामने की कांच टूट गई।

इसके बाद अभिषेक रैकवार, आशीष रैकवार, कपिल रैकवार, आकाश रैकवार ने सभी के साथ मारपीट की। जिससे उसे एवं राजेश रैकवार, अनीता रैकवार, आर्यन रैकवार को चोटें आ गई। वहीं दूसरे पक्ष से अभिषेक रैकवार 23 वर्ष निवासी अमखेरा तलाब के पास अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज काई कि बीती रात राजेश रैकवार एवं राजेश के साथी शुभम रैकवार , नमन रैकवार एवं गौरव रैकवार उसे देखकर घूरने लगे, चारों ने जमीन विवाद पर उसके साथ मारपीट की। राजेश ने हत्या करने के इरादे से उस पर चाकू से हमला कर दिया।

Next Post

एन जॉन केम को देर रात अस्पताल लाया गया

Fri Apr 18 , 2025
दमोह: मिशन अस्पताल के विवादस्पद डाक्टर और सात मौतों के गुनहगार माने जा रहे नरेंद्र यादव उर्फ़ एन जॉन केम को गुरुवार देर रात सामान्य घबराहट व बेचैनी की शिकायत के बाद दमोह के जिला अस्पताल लाया गया । जहाँ डाक्टरों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। Facebook Share on X […]

You May Like