आइची-नागोया (जापान) 22 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय एथलीट दिलीप गावित ने एशियाई पैरा खेल 2026 की पुरुषों की 400मी टी47 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। वहीं हमवतन भाविक कुमार ने रजत पदक अपने नाम किया। आज यहां पैरा एथलेटिक्स में पुरुषों की 400 मीटर टी 47 के फाइनल मुकाबले में दिलीप महादु गावित ने 48.27 सेकंड का शानदार समय निकालते हुए स्वर्ण पदक जीता। उनके साथी खिलाड़ी भाविककुमार भरवाड़ ने 49.31 सेकंड के समय के साथ रजत पदक हासिल किया, जिससे भारत के लिए इस स्पर्धा में पहला और दूसरा स्थान पाना एक यादगार उपलब्धि बन गई।
जापान के काकेरु इशिदा 49.58 सेकंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
Next Post
ग्वालियर से अमृतसर तक 30 दिन की पैदल यात्रा, 11 दिन में दिल्ली पहुंचे 60 श्रद्धालु; डॉक्टर भी साथ
Thu Oct 22 , 2026
सिख धर्म की ऐतिहासिक परंपरा और गुरु साहिब के त्याग व मानवता के संदेश को समर्पित पैदल शब्द चौकी यात्रा ग्वालियर से दिल्ली पहुंच गई है। 60 श्रद्धालु 11 दिन पैदल चलकर दिल्ली पहुंचे हैं। यात्रा में डॉक्टर भी साथ हैं। श्रद्धालु गुरुद्वारा बंगला साहिब में विश्राम के बाद पंजाब […]

You May Like
-
10 months ago
हिंदू सम्मेलन का हुआ भूमि पूजन, सम्मेलन की तैयारी शुरू
-
12 months ago
लूट करने वालों को दस-दस साल की सजा
