महिला एवं बाल अपराधों के खिलाफ SOP बनाकर पैरवी करें अभियोजन अधिकारी: ACS गृह संजय शुक्ला

भोपाल। अभियोजन अधिकारियो एवं लोक अभियोजको की एक दिवसीय संभागीय कार्यशाला का रविवार को किया गया. कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव गृह संजय शुक्ला मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए. संचालक अभियोजन बी एल प्रजापति और पुलिस कमिश्नर संजय कुमार कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.

जनसम्पर्क अधिकारी मनोज त्रिपाठी ने बताया कि भोपाल संभाग के अभियोजन अधिकारियों एवं लोक अभियोजकों की महिला और बच्चो के खिलाफ अपराध में कुशल अभियोजन विषय पर एक दिवसीय संभागीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर मुख्य सचिव गृह संजय शुक्ला रहे. उन्होंने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अभियोजन अधिकारियो को मामले को एसओपी तैयार करके पैरवी करनी चाहिए. हमें अमेरिका के पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के तर्ज कर कार्य करना चाहिए. अभियोजन की सुविधाओं, नये पद के सम्बन्ध में प्रक्रिया शीघ्र पूरी होंगी. संचालक लोक अभियोजन प्रजापति ने इस मौके पर कहा कि सभी के प्रयास से अभियोजन बेहतर कार्य कर रहा है. उन्होंने कहा कि हम निरंतर अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रहे हैं, जिसमे काफ़ी एचडीएफसी तक सफलता प्राप्त हुई है. उन्होंने प्रभारी उप संचालक राजेंद्र उपाध्याय एवं उनकी टीम को को कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए बधाई दी. कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस उपयुक्त श्री शैलेंद्र सिंह चौहान ने प्रशिक्षार्थियों को महिला एवं बच्चों के विरुद्ध साइबर अपराध एवं मोबाइल फॉरेन्सिक, इ- साक्षय के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया. म. प्र .बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष निवेदिता शर्मा ने पॉकसो एक्ट एवं जे जे एक्ट से संबंधित प्रावधानों के संबंध में अपनी बात कही. सेवानिवृत्ति जिला न्यायाधीश डी के श्रीवास्तव ने पॉकसो के मामलों में पैरवी के दौरान रखी जाने वाली सावधानियां एवं कुशल अभियोजन के संबंध में प्रशिक्षार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की. मेडिको लीगल के पूर्व संचालक डी एस बड़कुर ने महिला अपराधों में फॉरेंसिक एवं डीएनए के संबंध में जानकारी दी. कार्यशाला में प्रभारी उप संचालक भोपाल राजेंद्र उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत किया. कार्यक्रम में जिला भोपाल के लोक अभियोजक पी एन सिंह राजपूत,सीहोर रायसेन,राजगढ़ एवं विदिशा के अभियोजन अधिकारी एवं लोक अभियोजक कार्यशाला में सम्मिलित हुए. कार्यक्रम में राज्य संचालनालाय से डीपीओ महेंद्र सिंह गौतम जिला सीहोर के डीपीओ विवेक गौड़, रायसेन के अतिरिक्त डीपीओ भारती गेड़ाम, अतिरिक्त डीपीओ भोपाल वंदना परते, एडपीओ उदयभान रघुवंशी, अभिषेक बुंदेला, मनोज त्रिपाठी,मनोज पटेल आशीष दूबे, आशीष त्यागी, अनिल तिवारी, राज गौरव तिवारी, विक्रम सिंह, नवीन श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारी सम्मलित हुए. कार्यक्रम का संचालन एडीपीओ सिमी रत्नम एवं जागृति पांडेय ने किया.

Next Post

रेलवे की जर्जर दीवार गिरी,मलबे की चपेट में आए 3 बच्चे

Sun Jul 5 , 2026
शहडोल। रेलवे की जर्जर दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। रेलवे इंस्टीट्यूट के पास स्थित रेलवे की एक पुरानी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। उस समय दीवार के पास तीन बच्चे खेल रहे थे, जो मलबे की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। […]

You May Like