रेलवे की जर्जर दीवार गिरी,मलबे की चपेट में आए 3 बच्चे

शहडोल। रेलवे की जर्जर दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। रेलवे इंस्टीट्यूट के पास स्थित रेलवे की एक पुरानी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। उस समय दीवार के पास तीन बच्चे खेल रहे थे, जो मलबे की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने शोर सुनते ही दौड़कर दीवार का मलबा हटाना शुरू किया और तीनों बच्चों को बाहर निकाला। घायल बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार बच्चों के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। कुछ बच्चों को फ्रैक्चर के साथ हेड इंजरी भी हुई है। डॉक्टरों की निगरानी में सभी का उपचार चल रहा है। हादसे में घायल बच्चों की पहचान यश कुमार, निशांत कुमार और अंशुमन पांडेय के रूप में हुई है। तीनों की उम्र करीब 10 से 12 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

Next Post

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: जेल में बंद तीन आरोपियों से पांच घंटे तक पूछताछ

Sun Jul 5 , 2026
अयोध्या 05 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के अध्योया में राम मंदिर चढ़ावा गबन प्रकरण की जांच में जुटी पुलिस ने रविवार को जेल में बंद तीन आरोपियों से करीब पांच घंटे तक गहन पूछताछ की। न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद विवेचक एवं क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष तिवारी आज सुबह जेल […]

You May Like