संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

ग्वालियर। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ मप्र के आहवान पर ग्वालियर मे भी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी चरणबद्व आंदोलन कर रहे हैं। इसी क्रम में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम अशोक चैहान को अपनी विभिन्न मागों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की सात सूत्रीय मांग है कि विभाग में नियमित रिक्त पदों पर संविदा कर्मचारियों का संविलियन किया जाये, नियमित कर्मचारियों के समान एनपीएस, ग्रेज्युटी, स्वास्थ्य बीमा, डीए, गृहभाड़ा, अनुकंपा नियुक्ति, एवं सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जाये, शासन द्वारा नियमित पदो के समकक्षता अनुसार वेतन निर्धारण विसंगति को दूर किया जाये, पूर्व से दी जा रही सुविधायें ईएल एवं मेडीकल लीव को पुन: लागू किया जाये।

यह भी मांग की गई कि शोषणकारी अप्रेजल जैसी कुप्रथा को समाप्त किया जाये, निष्कासित संविदा एमपीडब्ल्यू एवं सपोर्ट स्टाफ की एनएचएम में वापसी की जाये, विभाग में कार्यरत आउटसोर्स डाटा एण्ट्री ऑपरेटरों को एनएचएम में मर्ज किया जाये।

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष धर्मवीर शुक्ला ने बताया कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिये सामान्य प्रषासन विभाग द्वारा 22 जुलाई 2023 को संविदा नीति बनाई गई थी परंतु राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के द्वारा उक्त नीति को आज तक पूर्ण रूप से लागू नहीं किया गया है। ज्ञापन देने वालों में विजय भार्गव, एमएस खान, राहुुल गुप्ता, अखिलेष जैन, प्रशांत सक्सैना, आलोक जैन, डॉ. महेन्द्र पिपरोलिया, डॉ. वीरेन्द्र नोडिया, डॉ. ब्रजेन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. प्रभाषंकर कौरव, नीता शर्मा, अर्पिता माहेष्वरी, ईजी. दिनेश शाक्य, ईजी. बिजेन्द्र सिंह, डॉ. रिचा गुप्ता, डॉ. संदीप गुप्ता, नरेन्द्र दोहरे, सतीश कन्नौजी, जयंत यादव, कौशल आर्य आदि मौजूद रहे।

Next Post

मकान में आग से लाखों का नुकसान

Thu Apr 17 , 2025
इछावर। दोपहर करीब 1 बजे गांव तालाब स्थित किसान के खेत पर बने मकान में आग लग गई. जिसमें डेढ़ लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया. आगजनी की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई जहां मौके पर हल्का पटवारी, फायर ब्रिगेड सहित पुलिस पहुंची जहां फायर ब्रिगेड और […]

You May Like