फ्लाई ऐश की 250वीं रेल रेक रवाना

जबलपुर। बिरसिंहपुर स्थित संजय गांधी ताप विद्युत गृह से फ्लाई ऐश की 250वीं रेल रेक 16 सितंबर को रवाना हुई। अगस्त 2023 से शुरू हुए रेल परिवहन के जरिए अब तक करीब 6.30 लाख मीट्रिक टन फ्लाई ऐश का परिवहन किया जा चुका है। एमपीपीजीसीएल के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने बताया कि ऐश के वैज्ञानिक एवं पर्यावरण-अनुकूल उपयोग के लिए कंपनी लगातार प्रयास कर रही है। कार्यपालक निदेशक एच.के. त्रिपाठी के अनुसार, वर्ष 2025-26 में 31.43 लाख मीट्रिक टन ऐश का उपयोग एवं निष्पादन किया गया।

संजय गांधी ताप विद्युत गृह की फ्लाई ऐश का उपयोग सीमेंट, ईंट और सड़क निर्माण सहित अन्य कार्यों में किया जा रहा है। डायरेक्टर टेक्निकल सुबोध निगम ने बताया कि पॉण्ड ऐश के बेहतर प्रबंधन के लिए नई परिवहन, जल निकासी और पुनर्चक्रण व्यवस्था विकसित की जा रही है। साथ ही सड़क निर्माण और खदानों में भराव कार्य के लिए भी ऐश के उपयोग की तैयारी है। कंपनी का लक्ष्य 100 प्रतिशत ऐश उपयोगिता हासिल करना है।

Next Post

बाइकों की आमने-सामने टक्कर, आधा दर्जन लोग घायल

Thu Sep 17 , 2026
सीधी । जिले के बहरी थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार कुल छह लोग घायल हो गए। हादसे में एक युवक का एक पैर […]

You May Like