घर पर पथराव, तोडफ़ोड़ कर धमकाया

जबलपुर:सिविल लाइन थाना अंतर्गत कांचघर में आधी रात को आधा दर्जन बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाकर जमकर उत्पाद मचाया। बदमाशों ने घर के मुख्य दरवाजे और छत पर ताबड़तोड़ पथराव कर तोडफ़ोड़ की। घर में अकेली मौजूद महिला को बदमाशों ने उसके बेटों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो नामजद सहित 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक कांचघर निवासी कलावती सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका बेटा हेमंत सिंह किसी काम से सागर गया हुआ था। रात को वह घर में बिल्कुल अकेली थीं और खाना खाकर सो गई थीं। अचानक उनके मुख्य गेट और छत पर भारी पथराव की आवाजें आने लगीं। घबराकर जब उन्होंने दूसरे दरवाजे से बाहर देखा, तो 5-6 लडक़े घर पर पत्थर बरसा रहे थे। पूछने पर आरोपियों ने चिल्लाकर कहा, हेमंत कहां है, उसे बाहर बुलाओ। बदमाशों ने महिला को धमकी दी कि आज तुम्हारे दोनों लडक़ों को जान से खत्म करना है। अकेली महिला ने जब हिम्मत दिखाकर पुलिस की डायल 112 पर फोन करने की बात कही, तो आरोपी मौके से भाग निकले।
सीसीटीव्ही फुटेज में दिखे चेहरे, दो की पहचान हुई-
वीडियो फुटेज के आधार पर दो शातिर बदमाशों की पहचान मोहित साहनी उर्फ सानू निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, राजबीर आनंद निवासी गोरखपुर के रूप में कर ली गई। इन दोनों के साथ 4 अन्य अज्ञात लडक़े भी हमले में शामिल थे। पथराव के कारण पीडि़त महिला के घर का मुख्य गेट और छत पर लगी सीमेंट की चादरें टूट गई हैं। सिविल लाइन पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Next Post

रूस का कीव पर भीषण मिसाइल और ड्रोन से घातक हमला, 17 लोगों की मौत, यूक्रेन ने भी रिफाइनरी को बनाया निशाना

Fri Jul 3 , 2026
कीव, रूस ने गुरुवार रात यूक्रेन की राजधानी कीव को मिसाइलों और ड्रोन के जरिए निशाना बनाया, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई और 90 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सैन्य प्रशासन के अनुसार, हमले में आवासीय इमारतों और नागरिक बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। रूस […]

You May Like

मनोरंजन