इंदौर:स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चल रहे “हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता” अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों और बच्चों में देशभक्ति व स्वच्छता की भावना जगाई. पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में 13 अगस्त को जी किड्स इंटरनेशनल स्कूल, नंदानगर में निबंध, स्लोगन और चित्रकला प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें 180 से अधिक छात्रों ने भाग लिया.
निबंध प्रतियोगिता में कनक धारे, जोहा बक्शी और मानव केदारे, स्लोगन प्रतियोगिता में गुंजन केदारे, सोनाली कोचुरे और लियांशी चौपड़कर, जबकि चित्रकला प्रतियोगिता में कनक यादव, अवनीश चौकसे और दिव्यांश परमार विजेता रहे. न्यू एरा पब्लिक स्कूल में तिरंगे का महत्व और फहराने के नियम बताए गए तथा झंडे वितरित किए गए
. डेली कॉलेज में छात्रों को अभियान की जानकारी देकर 15 अगस्त को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया. इसके अलावा, मूसाखेड़ी क्षेत्र की बस्तियों में जाकर पुलिस टीम ने लोगों को स्वच्छता और राष्ट्रध्वज के सम्मान का संदेश दिया और तिरंगे वितरित कर स्वतंत्रता दिवस पर गर्व से फहराने का आह्वान किया.
