कमिश्नर साइकिल से पहुंचे कार्यालय

रीवा। पर्यावरण की सुरक्षा तथा स्वयं की स्वास्थ्य रक्षा के उद्देश्य से सप्ताह में मंगलवार के दिन कमिश्नर बीएस जामोद की पहल पर अधिकारी और कर्मचारी साइकिल से कार्यालय पहुंच रहे हैं. यह क्रम लगातार बना हुआ है. सुमंगल साइकिल दिवस पर कमिश्नर और अन्य अधिकारी साइकिल से कमिश्नर कार्यालय पहुंचे. कमिश्नर के साथ प्रभारी खनिज अधिकारी बसंतराम, संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा टीएन टेकाम, अन्य संभागीय अधिकारी तथा कमिश्नर कार्यालय के कर्मचारी भी साइकिल से कार्यालय पहुंचे. संयुक्त आयुक्त दिव्या त्रिपाठी तथा कई अधिकारियों ने कार्यालय पहुंचने के लिए ई रिक्शा और ई स्कूटी का उपयोग किया.

Next Post

कैंसर से बचाव का सबसे मजबूत कवच जागरूकता और समय पर जांच : सीएम डॉ यादव

Wed Feb 4 , 2026
भोपाल। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश जारी करते हुए कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षा का सबसे प्रभावी कवच जागरूकता, समय पर जांच और उचित उपचार है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने स्वास्थ्य […]

You May Like