कैंसर से बचाव का सबसे मजबूत कवच जागरूकता और समय पर जांच : सीएम डॉ यादव

भोपाल। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश जारी करते हुए कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षा का सबसे प्रभावी कवच जागरूकता, समय पर जांच और उचित उपचार है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और नियमित जांच को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए आवश्यक है कि हर व्यक्ति कैंसर के लक्षणों और बचाव के उपायों के प्रति जागरूक हो। उन्होंने लोगों से विश्व कैंसर दिवस पर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा दूसरों को भी इस बीमारी के प्रति जागरूक करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

डॉ. यादव ने संतुलित आहार और नियमित व्यायाम को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए कहा कि छोटी-छोटी सावधानियां भविष्य में बड़ी बीमारियों से बचाव में सहायक हो सकती हैं।

Next Post

हाईवे पर सड़क हादसे में पूर्व विधायक अजब सिंह घायल, कार बेकाबू होकर पलटी

Wed Feb 4 , 2026
ग्वालियर। आगरा–मुंबई नेशनल हाईवे पर घाटीगांव के पास कांग्रेस के पूर्व विधायक अजब सिंह कुशवाह की स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। ड्राइवर ने वाहन पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन स्कॉर्पियो लहराती हुई हवा में उछली और हाईवे से नीचे खेत में जा गिरी। हादसे में कार सवार […]

You May Like