
दमोह। जबेरा विधानसभा के विधायक धर्मेन्द्र सिंह लोधी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास व धर्मस्व विभाग मध्यप्रदेश के अनुज सत्येंद्र सिंह लोधी के नेतृत्व में 121 किलोमीटर की यात्रा नगर नोहटा पहुंची। जहां जगह-जगह बुल्डोजर से पुष्पों की बरसात की गई, मंत्री के निज निवास पर सभी कांवड़ियों ने सहभोज किया। कावड़ यात्रा में, दमोह सांसद राहुल सिंह, बालाघाट सिवनी सांसद भारती पार्धी, श्याम शिवहरे अध्यक्ष भी शामिल हुए। पांच दिवसीय यात्रा के चौथे दिन तेजगढ़ से प्रारंभ होकर करोंदी तिग्ड्डा,परासई, अर्थखेड़ा,बिजौरा,रोहनी, पिपरिया 17 मील नोहटा से होते हुए रात्रिकालीन विश्राम घांघरी में किया गया।इस यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु साथ चल रहे हैं। श्रावण सोमवार के दिन देव श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर पहुंचेगी और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा।यात्रा पांच उद्देश्यों को लेकर निकाली जा रही है।
जिसमें पर्यावरण संरक्षण के लिए जगह जगह वृक्षारोपण,शिक्षा के लिए छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित करना, स्वच्छता अभियान चलाना, गौ संरक्षण के लिए गौसेवा करना, नशामुक्ति अभियान चलाना इस सभी को जन जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर यात्रा आगे बढ़ रही है। पुलिस व्यवस्था में थाना प्रभारी अभिषेक पटेल, एएसआई अलजार सिंह सिंह, प्रधान आरक्षक कामता सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
