रितेश विलासराव देशमुख और जिनिलीया देशमुख ने ‘राजा शिवाजी’ की रिलीज़ से पहले भिवंडी स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज मंदिर में लिया आशीर्वाद

मुंबई, 26 अप्रैल (वार्ता) जियो स्टूडियोज़ और मुंबई फिल्म कंपनी की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की रिलीज़ से पहले रितेश देशमुख और जिनिलीया देशमुख ने भिवंडी के छत्रपति शिवाजी महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों ने पारंपरिक आरती की और फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना की। साथ ही, उन्होंने वहां मौजूद फैंस से भी मुलाकात की और उनके प्यार और समर्थन के लिए आभार जताया। इस खास मौके पर स्थानीय लोगों ने ढोल-ताशा के साथ उनका जोरदार स्वागत किया, जिससे माहौल और भी भव्य और ऊर्जावान हो गया। इसके बाद पारंपरिक आरती का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाएं नववारी साड़ियों में सजी हुई नजर आईं, जो संस्कृति और उत्सव का सुंदर संगम था। गांव के लोग बड़ी संख्या में इस जोड़ी की एक झलक पाने के लिए पहुंचे, वहीं फैंस ने ‘राजा शिवाजी’ थीम पर आकर्षक रंगोली भी बनाई।

‘राजा शिवाजी’ हिंदी और मराठी सिनेमा के कई दमदार कलाकारों को एक साथ लेकर आ रही है, जिनमें संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, बोमन ईरानी, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते और जिनिलीया देशमुख शामिल हैं। इस फिल्म में रितेश देशमुख ने लेखन, निर्देशन, निर्माण और अभिनय—चारों जिम्मेदारियां निभाई हैं। जियो स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत और मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले बनी ‘राजा शिवाजी’ का निर्माण ज्योति देशपांडे और जिनिलीया देशमुख ने किया है। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और विरासत पर आधारित यह ऐतिहासिक फिल्म एक मई 2026 को मराठी और हिंदी में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Next Post

मुलताई भार्गव सभा को मिला राष्ट्रीय सामाजिक बैठक की मेजबानी का मौका 

Sun Apr 26 , 2026
मुलताई। भार्गव समाज की राष्ट्रीय सामाजिक बैठक की मेजबानी का मौका मुलताई भार्गव सभा को प्राप्‍त हुआ है। अखिल भारतीय भार्गव सभा के कार्यकारिणी सदस्‍य प्रशांत भार्गव ने बताया अजमेर राजस्‍थान में आयोजित 26 अप्रैल की बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष जुलाई माह की 25 एवं 26 […]

You May Like