मुलताई भार्गव सभा को मिला राष्ट्रीय सामाजिक बैठक की मेजबानी का मौका 

मुलताई। भार्गव समाज की राष्ट्रीय सामाजिक बैठक की मेजबानी का मौका मुलताई भार्गव सभा को प्राप्‍त हुआ है। अखिल भारतीय भार्गव सभा के कार्यकारिणी सदस्‍य प्रशांत भार्गव ने बताया अजमेर राजस्‍थान में आयोजित 26 अप्रैल की बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष जुलाई माह की 25 एवं 26 तारीख को अखिल भारतीय भार्गव समाज की राष्‍ट्रीय बैठक मुलताई में आयोजित होंगी ।इस बैठक के लिए दो सभाओं द्वारा प्रस्‍ताव दिया गया था जिसमें मुलताई एवं दिल्‍ली सभा थी, दोनो सभाओं में से स्‍थान चयनित करने के लिए मतदान किया गया जिसमें मुलताई को 40 मत एवं दिल्‍ली को 25 मत प्राप्‍त हुए जिसके पश्‍चात मुलताई को मेजबानी करने का मौका प्रदान किया गया है। यह राष्‍ट्रीय बैठक की मेजबानी का मौका मुलताई भार्गव समाज को प्रथम बार प्राप्‍त हुआ है। बैठक में सम्‍पुर्ण भारत से कार्यकारिणी सदस्‍य एवं पदाधिकारी बडी संख्‍या में मॉ ताप्‍ती की नगरी में पहुचेगें। वही समाज के सचिव यश भार्गव ने बताया कि यह बैठक इस कार्यकाल की 6 वीं बैठक होगी । जिसमें भविष्‍य में होने वाले अधिवेशन एवं अखिल भारतीय भार्गव सभा के निर्वाचन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। जिसमें भारी संख्‍या में सामाजिक बंधु मुलताई में एकत्रित होगें।

Next Post

सिरसावाड़ी में विधायक ने किया 16 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण 

Sun Apr 26 , 2026
मुलताई। प्रभात पट्टन ब्लॉक के ग्राम सिरसावाडी में रविवार को विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने मुख्यमंत्री विशेष निधि से 16 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया l भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने बताया विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा विकासखंड प्रभात पट्टन अंतर्गत ग्राम सिरसावाडी में मुख्यमंत्री […]

You May Like