
मुलताई। प्रभात पट्टन ब्लॉक के ग्राम सिरसावाडी में रविवार को विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने मुख्यमंत्री विशेष निधि से 16 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया l भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने बताया विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा विकासखंड प्रभात पट्टन अंतर्गत ग्राम सिरसावाडी में मुख्यमंत्री विशेष निधि से 16 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने कहा लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा सामुदायिक भवन की मांग की जा रही थी, गांव में सार्वजनिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए भवन नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता था l अब सामुदायिक भवन बनने से ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी l श्री देशमुख ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास एवं जन सेवा के लिए वह प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम मे प्रभात पट्टन जनपद पंचायत अध्यक्ष सोनाली विनोद पटेल, जनपद सदस्य नितेश काले, सरपंच उषा चंद्रशेखर गीद, प्रभात पट्टन मंडल अध्यक्ष सतीश धाकड़, मासोद मंडल अध्यक्ष विजय घोडकी, भाजपा नेता राजेश पाठक, रोशन देशमुख सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे l
