सिंधु और मीराबाई समेत 10 खिलाड़ी आईओए एथलीट्स कमीशन के लिए निर्विरोध चुने गए

नयी दिल्ली, 03 नवंबर (वार्ता) ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और मीराबाई चानू उन 10 खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें मंगलवार को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के एथलीट्स कमीशन के लिए निर्विरोध चुना गया।

सोमवार देर रात पूर्व ट्रैक एंड फील्ड एथलीट सुधा सिंह के अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के बाद, चुनाव निर्विरोध हो गया। अब 10 पदों के लिए केवल 10 उम्मीदवार ही बचे थे।

रिटर्निंग ऑफिसर संजय के. श्रीवास्तव ने मंगलवार को आधिकारिक तौर पर इन 10 सदस्यों के चुने जाने की घोषणा की। इस कमीशन में पांच पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं। शटलर किदांबी श्रीकांत ने भी सोमवार को चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया था।

नवनिर्वाचित सदस्य अब एक अध्यक्ष और उपाध्यक्षों का चुनाव करेंगे, जिसमें इन दो पदों के लिए एक पुरुष और एक महिला को चुना जाएगा। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष आईओए कार्यकारी परिषद (एग्जीक्यूटिव काउंसिल) के सदस्य बनेंगे।

कमीशन के दो अन्य सदस्यों (एक पुरुष और एक महिला) को वोट देने के अधिकार के साथ आईओए जनरल बॉडी में नामित किया जाएगा। वे 5 दिसंबर को होने वाले आईओए कार्यकारी परिषद के चुनावों में एथलीट्स कमीशन का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कमीशन के नेतृत्व और आईओए जनरल बॉडी के लिए दो प्रतिनिधियों को चुनने के लिए चुनाव बाद में अलग से आयोजित किए जाएंगे।

एथलीट्स कमीशन के 10 सदस्य हैं: पीवी सिंधु, मीराबाई चानू, हरमनप्रीत सिंह, सलीमा टेटे, स्वप्निल कुसाले, भवानी देवी, तजिंदरपाल सिंह तूर, बोम्बायला देवी, साजन प्रकाश और मंजीत सिंह।

Next Post

मंडी में किसानों की उपज में मिल रही मिट्टी, उखड़ी फर्शियों और गंदगी पर भड़का किसान संघ

Tue Nov 3 , 2026
देवास। किसानों की उपज का सही दाम दिलाने और उन्हें बेहतर सुविधाएं देने के दावे कृषि उपज मंडी की बदहाल व्यवस्थाओं के बीच खोखले साबित होते नजर आ रहे हैं। मंडी में कहीं प्लेटफार्म की फर्शियां उखड़ रही हैं तो कहीं पेयजल की टंकी और गार्डन में सफाई का अभाव […]

You May Like