जाति जनगणना कराने का सरकार का फैसला हमारे दबाव का असर-राहुल

नयी दिल्ली 30 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि जाति जनगणना करने का सरकार का फैसला सराहनीय है और यह कदम उसने हमारे इस बारे में चलाए गए अभियान की दबाव में उठाया है।

श्री गांधी ने बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा की सरकार ने यह फैसला कांग्रेस के गंभीरता से चलाए गए अभियान के दबाव में लिया है और उसका यह फैसला सही है जिसे कांग्रेस समर्थन करती है। यह सही फैसला है और वह सरकार के इस फैसले की तारीफ करते हैं।

उन्होंने कहा कि जाति गणना पहला कदम है। इसको लेकर सही सवाल पूछे जाने चाहिए और यह जनगणना नौकरशाही रवैया से नहीं बल्कि सच मे जनता के बीच जाकर होनी चाहिए। तेलंगाना में सरकार ने जो मॉडल जाति जनगणना के लिए अपनाया है वही तरीका केंद्र सरकार को भी अपनाना चाहिए।

उन्होंने कहा ‘जाति जनगणना के लिए हमने व्यापक तरीके से अभियान चलाया था और हमारे अभियान का असर है कि उसके दबाव में सरकार ने यह फैसला लिया और हम इस फैसले का समर्थन करते हैं। सरकार ने जाति जनगणना के हमारे विजन को स्वीकार किया है लेकिन अब उसे इसको लेकर समय सीमा भी बतानी होगी कि वह कब तक यह काम करेगी। हमने पहले ही कहा था कि जाति जनगणना करके रहेंगे और रिजर्वेशन की सीमा की 50 फ़ीसदी दीवार खत्म करेंगे। एक बार जाति के आधार पर जनसंख्या का पता चलेगा तो उसके आधार पर विकास प्रक्रिया को शुरू किया जा सकेगा। मजदूर, आदिवासी दलित, पिछड़ा वर्ग को इसका बड़ा लाभ मिलेगा।

Next Post

223 जोड़ों का विवाह, सभी को दिए गए शमी के पौधे

Wed Apr 30 , 2025
ओंकारेश्वर। 223 निशुल्क सामूहिक विवाह का आयोजन नगर पंचायत ओंकारेश्वर में नवीन बस स्टैंड पर स्वर्गीय लोकेंद्र सिंह तोमर बस स्टैंड पर आयोजित किया गया पर्यावरण को हरा-भरा करने के लिए नगर पंचायत ओंकारेश्वर द्वारा प्रत्येक जोड़े को शमी का पौधा भी उपहार स्वरूप दिया गया गौरतलब हे कि ओंकारेश्वर […]

You May Like