
भोपाल। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ब्लैक कलर की एक्टिवा से हर्षवर्धन नगर सिंधिया गेट के पास आकर प्रतिबंधित मादक पदार्थ (गांजा) को अवैध रूप से बेच रहा है ।सूचना के आधार पर थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया के द्वारा टीम गठित कर एवं हमराह स्टाफ व स्वतंक्ष साक्षियों को साथ लेकर पुलिस बताये स्थान पर जाकर अलग अलग जगहों पर छुप गये और संदेही का इंतजार करने लगे । कुछ समय पश्चात मुखबिर के वताये अनुसार हुलिये का एक व्यक्ति उस सिधिया गेट के पास एक ब्लैक कलर की एक्टिवा से आया जो एक पैर से अपाहिज था हर्षवर्धन नगर सिंधिया पार्क गेट के पास खडा हो गया और किसी का इंतजार कर रहा था जिसे हमराह स्टाफ एवं साक्षियों की मदद से घेराबंदी कर पकडा और नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम कैलाश मालवीय पिता मन्नूलाल मालवीय उम्र- 40 वर्ष निवासी जे-41 हर्षवर्धन, टीटी नगर, बताया जिसके कब्जे में रखी प्लास्टिक की बोरी की तलाशी ली गई प्लास्टिक की बोरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला । अवैध मादक पदार्थ गाँजा को विधिवत जप्त किया गया ।और आरोपी कैलाश मालवीय से पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उक्त गाँजा उसके दोस्त मनोज अहिरवार ने बेचने के लिये दिया था उसकी निशान देही पर आरोपी मनोज अहिरवार को पकडा गया । इस प्रकार दोनो आरोपियों से कुल 4 किलो 100 ग्राम अवैध गाँजा जप्त किया गया ।
