चमराडोल में दबंगों के हमले से दहशत का माहौल

मझौली। चमराडोल बैरियर तिराहे में गन्ना जूस की दुकान चलाने वाले एक युवक पर दबंग हमलावरों ने जानलेवा हमला कर बेरहमी से मारपीट की। गांव के अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप कर किसी तरह युवक की जान बचाई और उसे मझौली अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के संबंध में घायल शुभम तिवारी पिता स्व. सुरेशचंद्र तिवारी उम्र 25 वर्ष निवासी परसिली ने बताया कि बोड्डिहा निवासी दो लोग मेरी दुकान में जूस पीने के लिए आए और बिना पैसा दिए जा रहे थे। पैसे की मांग करने पर गाली-गलौच शुरू कर दिए। बात आगे बढ़ी तो और कई लोग मौके पर आकर मारपीट शुरू कर दिए। काफी बेरहमी के साथ उसे पीटा गया। जिससे उसके पीठ में काफी चोंटे आई हैं और शरीर के अन्य अंगों में भी जख्म हो गया। उधर मझौली थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों पर आपराधिक मामला दर्ज कर विवेचना जारी है।

Next Post

कलगी तुर्रा- काशी के विद्वानों से जीत गए थे सिरोंज के विद्वान

Mon Mar 17 , 2025
सिरोंज।शास्त्रार्थ में काशी के विद्वानों पर सिरोंज के विद्वानों ने विजय हासिल की थी. इसी विजय के प्रतीक स्वरूप शहर में कलगी तुर्रा के निशान निकालने की परंपरा है. सिरोंज में इस बार भी कलगी तुर्रा के निशान धूमधाम के साथ निकाले गये. शहर के बुजुर्ग बताते हैं कि कई […]

You May Like

मनोरंजन