
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा प्रकाशित नवीनतम मॉड्यूल में ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किए जाने के विरोध में एनएसयूआई ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मॉड्यूल की प्रतियां जलाकर विरोध जताया और ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि भ्रामक सामग्री तुरंत वापस नहीं ली गई तो बड़े आंदोलन किए जाएंगे।
एनएसयूआई नेताओं ने आरोप लगाया कि मॉड्यूल में भारत विभाजन की जिम्मेदारी कांग्रेस पर थोपने का प्रयास किया गया है, जो तथ्यों के विपरीत है। उन्होंने मांग की कि विवादित अंशों को हटाया जाए, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो और निष्पक्ष इतिहासकारों की समिति गठित कर सत्य पर आधारित सामग्री तैयार की जाए। प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
