कुशमहर चौराहे पर लगेगी बिरसा मुंडा की अष्टधातु से बनी मूर्ति

सीधी। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व विधायक प्रतिनिधि ज्ञानेन्द्र अग्निहोत्री गुरुबाबा ने कहा कि चुरहट विधानसभा के कुशमहर में करोड़ों लोगों के आस्था के केंद्र महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जननायक “धरती आबा” भगवान बिरसा मुंडा की खण्डित मूर्ति के स्थान पर जन सहयोग से अष्टधातु की नई मूर्ति लगाई जाएगी। समय और तिथि उस अंचल के लोग तय करेंगे। विगत दिनों कुछ शरारती तत्वों द्वारा बिरसा मुंडा की प्रतिमा को खण्डित कर दिया गया था। जिसे भाजपा नेताओं द्वारा राजनैतिक तूल दिया जा रहा था। उन्होंने कहा पूर्व विधायक के सोशल मीडिया के बयान में सामंतवाद शब्द सुनकर कितना अजीब लगता है। जिनके द्वारा एक नए तरह के सामंतवाद को जन्म दिया गया था। चारों तरफ भय और आतंक का माहौल सा बन गया था। जो लोग मूर्ति के सहारे अपनी खोई हुई राजनीति को वापस पाने का अवसर मान रहे है अब उनके तथाकथित कुचक्र वाले शरारती मंसूबे सफल नहीं हो पाएंगे।

Next Post

भोपाल में 31 मई को ड्रोन उड़ाने पर रहेगा प्रतिबंध

Wed May 28 , 2025
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल आ रहे हैं। इस वजह से सुरक्षा के मद्देनज़र राजधानी के कई हिस्सों में विशेष एहतियात बरता जा रहा है। इस संबंध में पुलिस उपायुक्त, आंतरिक सुरक्षा और सूचना शाखा द्वारा आदेश जारी किया गया है, जिसके अनुसार, प्रधानमंत्री के SPG सुरक्षा […]

You May Like

Play sound