
उज्जैन। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री कृष्ण रेड्डी बुधवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ज्योतिर्लिंग महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह के बाहर चांदी गेट पर खड़े होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। रेड्डी अपने परिवार के साथ यहां आए थे। पुजारी रमण त्रिवेदी ने उनका पूजन संपन्न कराया। पूजन के बाद रेड्डी ने नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल का ध्यान किया व नंदी जी के कान में भी अपनी मनोकामना बोली। मंदिर समिति की ओर से उप प्रशासक एसएन सोनी ने मंत्री रेड्डी को भगवान महाकाल का प्रसाद और दुपट्टा भेंट कर सम्मान किया। रेड्डी ने कहा कि महाकाल के दरबार में आकर उन्हें आध्यात्मिक ऊर्जा मिली है।
