वेयर हाउस मैनेजर 15000 की रिश्वत लेते हुआ ट्रेप

सिवनी। धान और अनाज खरीदी के मामले में लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को सिवनी के म प्र वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कॉरपोरेशन, धनौरा के दफ्तर में वेयर हाउस मैनेजर (सहायक गुणवत्ता नियंत्रक) मुकेश परमार को 15000 रूपयों की रिश्वत लेते हुए ट्रेप कर लिया है। लोकायुक्त ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद कर ली है। लोकायुक्त एसपी अंजुलता पटले ने बताया कि आवेदक सुरेन्द्र जैन के ग्राम नाई पिपरिया में स्थित जैन वेयर हाउस में धान खरीदी एवं अन्य अनाज खरीदी की पर्याप्त सुविधाएं न होने की लिखा-पढ़ी ऊपर न करने के एवज में 25000 रूपये की मांग की गई थी। बातचीत में आरोपी 15000 रूपये रिश्वत लेने के लिए मसौदा तय हुआ था। रिश्वत की रकम शुक्रवार को आरोपी को देना तय था। लोकायुक्त टीम ने दफ्तर में जाल बिछाया और आवेदक को रिश्वत देने के लिए भेजा। रिश्वत देते ही आवेदक से इशारा मिलते दल ने रेड की, जिससे मौके पर रिश्वत लेते हुए आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। लोकायुक्त के ट्रेप दल में निरीक्षक शशि मर्सकोले, राहुल गजभिए, बृजमोहन सिंह नरवरिया मौजूद रहे।

Next Post

उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल कल सागर आयेंगे, विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे 

Fri Dec 12 , 2025
सागर। उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री सागर जिला राजेन्द्र शुक्ल कल 13 दिसंबर को सागर जिले के प्रवास पर रहेंगे। वह प्रातः 8 बजे भोपाल से प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे सागर पहुंचेंगे। सागर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री […]

You May Like