उप पुलिस अधीक्षक चैन सिंह रघुवंशी को दी विदाई

बुधनी। पुलिस विभाग में अनुकरणीय सेवा पूरी करने के बाद उप पुलिस अधीक्षक चैन सिंह रघुवंशी थाना बुधनी से सेवानिवृत्त हुए. आरक्षक पद से शुरुआत करने वाले रघुवंशी ने कड़ी मेहनत, निष्ठा और अनुशासन के बल पर विभिन्न पदों पर सफलता पूर्वक दायित्व निभाए और अंतत: उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत होकर विभाग को अपनी सेवाएं प्रदान कीं. सेवा अवधि के दौरान उन्होंने बुधनी थाना प्रभारी के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई. सेवानिवृत्ति पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए श्री रघुवंशी ने कहा कि विभाग में उनका यह सफर वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों, पत्रकारों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के सहयोग और मार्गदर्शन के कारण सफल रहा। उन्होंने सभी का हृदय से आभार जताया. सम्मान समारोह के दौरान एसडीओपी रवि शर्मा ने उन्हें पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया. थाना स्टाफ ने भी उन्हें हार पहनाकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की.

 

Next Post

ग्राम सतपोन में बूचडख़ाना निर्माण का विरोध: आक्रोशित ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

Wed Dec 3 , 2025
सीहोर। दोराहा क्षेत्र के ग्राम सतपोन में बन रहे बूचडख़ाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश निर्मित है. सैकड़ों ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और उस स्थान से बूचडख़ाना हटाने की मांग की गई है. ग्रामीणों का कहना है कि बूचडख़ाना निर्माण से गांव की धार्मिक, सामाजिक भावनाएं आहत हो रही हैं. इसी […]

You May Like