जॉली एलएलबी 3 ने रविवार को 21 करोड़ कमाकर तीन दिनों में 53 करोड़ का बिजनेस किया। सोमवार को हल्की गिरावट के साथ 5.50 करोड़ का कलेक्शन हुआ, जिससे कुल कमाई 59 करोड़ पर पहुंच गई।
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। 19 सितंबर को रिलीज हुई यह फिल्म पहले दिन से ही दर्शकों का दिल जीत रही है। कानूनी कॉमेडी ड्रामा से भरपूर यह मूवी अपने ह्यूमर, कोर्टरूम ड्रामे और सामाजिक मुद्दों पर कटाक्ष के कारण लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
‘जॉली एलएलबी 3’ ने रिलीज के पहले दिन 12.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इसके बाद शनिवार को इसकी कमाई में 60% का उछाल आया और फिल्म ने 20 करोड़ रुपये बटोरे। रविवार को भी इसने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 करोड़ रुपये का कारोबार किया। यानी, सिर्फ तीन दिनों में इसने 53 करोड़ रुपये कमा लिए और 2025 की टॉप ओपनिंग वीकेंड फिल्मों में शामिल हो गई।
