दमोह मेडिकल कॉलेज का जुलाई-अगस्त में लोकार्पण संभावित, सांसद लोधी ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण

दमोह: जिले के बहुप्रतीक्षित मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण आगामी 15 जुलाई से 15 अगस्त के बीच होने की संभावना है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा इसका उद्घाटन किया जाएगा। यह जानकारी दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के दौरान दी।सांसद लोधी ने अधिकारियों के साथ मौके पर समीक्षा बैठक कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसे जून के प्रथम सप्ताह में हैंडओवर किए जाने की योजना है। इसके बाद जुलाई-अगस्त के बीच मुख्यमंत्री के करकमलों से लोकार्पण प्रस्तावित है।
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर अग्रसर है और दमोह भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मेडिकल कॉलेज की स्थापना से क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होंगी, साथ ही उच्च शिक्षा और रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

Next Post

बरलाई शक्कर फैक्ट्री: संघर्ष समिति ने हाई कोर्ट तक लड़ाई की चेतावनी दी

Fri Apr 3 , 2026
इंदौर:बरलाई शक्कर फैक्ट्री के मामले में प्रदेश सरकार अब तक ठोस कदम नहीं उठा पाई है. एसडीएम कोर्ट में 702 से ज्यादा आपत्तियां लगाई जा चुकी हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई. वहीं, एमपीआरडीसी के अधिकारी फैक्ट्री परिसर में लगातार काम कर रहे हैं. पीडितों ने अब हाई कोर्ट तक लड़ाई […]

You May Like