लापरवाही से मौत मामले में मकान मालिक समेत दो पर केस दर्ज

इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र के इंडस सेटेलाइट जंक्शन में करीब डेढ़ महीना पहले हुई एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मर्ग जांच के बाद सुरक्षा मानकों में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में मकान मालिक विक्रम जोशी और सुनील मंडौर के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि गत 2 मई को दोपहर निर्माणाधीन मकान पर 25 वर्षीय विशाल नरवरिया निवासी नागदा, देवास अपने साथी सुमित सोलंकी के साथ लोडिंग गाड़ी से सोलर प्लेट उतार रहा था। इसी दौरान मकान मालिक द्वारा बताई गई अस्थाई लिफ्ट के पास काम करते समय ऊपरी मंजिल से मलबे से भरी एक भारी बोरी सीधे विशाल के ऊपर आ गिरी। गंभीर रूप से घायल विशाल की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

Next Post

तालिबान का नया फरमान: अफगानिस्तान में सरकारी कर्मचारियों के लिए स्मार्टफोन पर पूर्ण प्रतिबंध, आदेश न मानने पर जेल और नौकरी से बर्खास्तगी

Thu Jun 18 , 2026
काबुल | अफगानिस्तान में तालिबान के सुप्रीम लीडर हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने एक कठोर आदेश जारी करते हुए सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह नियम बुधवार से नागरिक और सैन्य दोनों विभागों में प्रभावी हो गया है। सरकारी विभाग प्रमुखों को इसे […]

You May Like