छठ पर्व पर बिहार जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल, रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें

सतना: छठ पर्व के मद्देनजर सतना जंक्शन से बिहार जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। त्योहार पर घर पहुंचने की तैयारी कर रहे यात्रियों को नियमित ट्रेनों में कन्फर्म टिकट पाने के लिए मुश्किले बढ़ सकती हैं। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और टिकटों की मांग को देखते हुए रेलवे ने तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या और मांग को देखते हुए अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन की संभावना भी जताई जा रही है।

छठ पर्व बिहार के प्रमुख लोकपर्वों में शामिल है। इस अवसर पर देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले बिहार के लोग अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए घर लौटते हैं। इसके चलते छठ पर्व से पहले बिहार जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। सतना जंक्शन से पटना, पाटलिपुत्र, दानापुर और बिहार के अन्य शहरों की ओर जाने वाली ट्रेनों में भी टिकटों की मांग बढ़ सकती है। कई ट्रेनों में सीटें फुल होने से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में परेशानी होगी। रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। जरूरत पड़ने पर आगे और स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा सकता है।

सतना जंक्शन से पटना जाने के लिए यात्रियों के पास कई नियमित और साप्ताहिक ट्रेनों के विकल्प हैं। इनमें जयनगर अंत्योदय एक्सप्रेस (22564) सोमवार, वास्को-डि-गामा–पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12741) शुक्रवार, बागमती एक्सप्रेस (12578) रविवार और पटना हमसफर एक्सप्रेस (22354) मंगलवार को संचालित होती है।इसके अलावा डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (15945), गुवाहाटी एक्सप्रेस (15647), गोड्डा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22312), भागलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12336), आसनसोल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12362) और पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22360) भी बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए विकल्प हैं।

अन्य ट्रेनों में राजगीर जनता एक्सप्रेस (13202) प्रतिदिन चलती है। पूर्णा–पटना एक्सप्रेस (17610), रक्सौल कर्मभूमि एक्सप्रेस (12546), सहरसा हमसफर एक्सप्रेस (22913), पटना वीकली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22971), मालदा टाउन स्पेशल (09033), पटना वीकली एक्सप्रेस (19421), पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22669), दरभंगा फेस्टिवल स्पेशल (06211) और भागलपुर वीकली हमसफर एक्सप्रेस (13424) भी सूची में शामिल हैं।

पाटलिपुत्र और मुजफ्फरपुर के लिए भी कई विकल्प

पाटलिपुत्र जाने वाले यात्रियों के लिए मुजफ्फरपुर स्पेशल (07315), जयनगर फेस्टिवल स्पेशल (09047), अगरतला एसी एक्सप्रेस (15659), सहरसा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22352), रक्सौल अंत्योदय सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22554), रक्सौल स्पेशल (05558), मुजफ्फरपुर अमृत भारत एक्सप्रेस (15294), सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस (11015), अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस (11031), समस्तीपुर स्पेशल (01043) और मुजफ्फरपुर एसी एक्सप्रेस (15590) के नाम शामिल हैं। इसके अलावा मुजफ्फरपुर स्पेशल (01453), हसनपुर रोड फेस्टिवल स्पेशल (09041), मधुबनी फेस्टिवल स्पेशल (09045), बरौनी स्पेशल (06021), जोगबनी अमृत भारत एक्सप्रेस (16601), सहरसा स्पेशल (06581) और अगरतला वीकली एक्सप्रेस (11665) जैसी ट्रेनें भी यात्रियों के लिए विकल्प हो सकती हैं। इनमें से कई ट्रेनें निर्धारित साप्ताहिक दिनों या विशेष समय-सारिणी के अनुसार संचालित होती हैं।

दानापुर जाने के लिए भी ट्रेनें

दानापुर की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20933), दानापुर स्पेशल (09025), दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12791), दानापुर फेस्टिवल स्पेशल (01143), स्पेशल ट्रेन (07049), (09343) और (09823), दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस (11431), स्पेशल ट्रेन (07091), पुणे–सुपौल एक्सप्रेस (11401), पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12141) और मुजफ्फरपुर स्पेशल (01481) के विकल्प बताए गए हैं।

त्योहार से पहले बढ़ा यात्रियों का दबाव

छठ पर्व के लिए बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने से रेलवे के सामने अतिरिक्त यात्री दबाव को संभालना चुनौती बन सकती है। तीन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Next Post

सीधी में नहीं दिखा चांद, वीडियो कॉल पर भोपाल के चंद्रदर्शन से खुला व्रत

Fri Oct 30 , 2026
सीधी। करवा चौथ पर मौसम की बेरुखी ने सीधी की सुहागिनों का इंतजार बढ़ा दिया। आसमान में घने बादलों के कारण चांद नजर नहीं आया। ऐसे में महिलाओं ने भोपाल और अन्य शहरों में मौजूद रिश्तेदारों को वीडियो कॉल कर चांद के दर्शन किए और अपना व्रत खोला। Facebook Share […]

You May Like