फीडर सेपरेशन और नए विद्युत सब स्टेशन का निर्माण तय समय पर हो

रीवा: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में कहा कि विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए कई परियोजनाओं में कार्य किया जा रहा है. फीडर सेपरेशन तथा नए विद्युत सब स्टेशन के निर्माण का कार्य तय समय सीमा में पूरा करें.शहर में पीटीएस चौराहा तथा चोरहटा में दो नए सब स्टेशन का निर्माण पूरा होने से विद्युत व्यवस्था बेहतर हुई है. शहर में कई स्थानों में विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं.

इन्हें तत्काल बदलें. इनसे कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है. शहर में बिजली की ट्रिपिंग को रोकने के लिए भी प्रभावी उपाय करें. कई बिजली उपभोक्तओं द्वारा मीटर की जाँच के नाम पर परेशान करने की शिकायतें की गई हैं. जाँच के नाम पर ईमानदार बिजली उपभोक्ताओं को परेशान न करें. यदि कोई व्यक्ति बिजली की चोरी कर रहा है तो सही मूल्यांकन करके ही जुर्माना लगाएं. ईमानदारी से बिजली का बिल भुगतान करने वालों को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए.

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माणाधीन सिक्स लेन बायपास रोड से बिजली लाइनों की तत्काल शिफ्टिंग कराएं. प्रस्तावित सडक़ में भूमिगत विद्युत लाइन बिछाने का कार्य प्रस्तावित करें. बैठक में अतिरिक्त मुख्य अभियंता प्रमा पाण्डेय ने बताया कि खराब विद्युत पोल बदलने के लिए एक करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजा गया है. इसका कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा. विद्युत सब स्टेशन स्थापित करने का कार्य पूरा हो गया है.

Next Post

पहले कीटनाशक खाया फिर कट्टे से खुद को मारी गोली

Sat Jul 12 , 2025
मुरैना: सराय छोला थाना क्षेत्र के कैमरा गांव में बीती आधी रात एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक ने पहले कीटनाशक दवा पी और फिर घर में रखे कट्टे से खुद को गोली मार ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को […]

You May Like