
ग्वालियर। खंडेलवाल समाज, मुरार के तत्वावधान में अभिनंदन समारोह एवं प्रथम खंडेलवाल रत्न अलंकरण समारोह का आयोजन शुक्रवार को कृष्ण वाटिका, शहीद गेट, मुरार पर किया गया।
कार्यक्रम संयोजक अमित सेठी ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के गौरव प्रवीण खंडेलवाल, सांसद, नई दिल्ली एवं राष्ट्रीय महामंत्री कैट मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। खंडेलवाल के सांसद बनने के बाद प्रथम ग्वालियर आगमन पर समाज के द्वारा अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि खंडेलवाल ने कहा कि ग्वालियर के खण्डेलवाल समाज द्वारा मुझे सम्मानित किए जाने पर मैं अभिभूत हूँ।
कार्यक्रम संयोजक अमित सेठी ने बताया कि प्रथम खंडेलवाल रत्न अलंकरण सम्मान प्रमुख शिक्षाविद भरत खंडेलवाल को प्रदान किया गया। इसके अलावा समाज में सेवा और संस्कार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाजसेवी का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में खंडेलवाल समाज, मुरार के अध्यक्ष अनिल बड़गोती, आशुतोष सेठी महामंत्री, निखिल मालीवाल संयोजक, नेहा मेठी (महिला सहभागिता), महेन्द्र खंडेलवाल , किशोर ठाकुरिया, अनूप रावत, गिर्राज खंडेलवाल, प्रमोद खंडेलवाल, हेमंत खारवाल, राजेन्द्र जसोरिया, सोहनलाल खंडेलवाल एवं ग्रेटर ग्वालियर खंडेलवाल समाज के लोग मौजूद रहे।
