साठिया घाटी पर यात्री बस पलटी, एक कि मौत

सागर । शाहगढ़ थाना क्षेत्र की हीरापुर पुलिस चौकी अंतर्गत एक यात्री बस साठिया घाटी के पास पलट गई। बस में कुल 18 यात्री सवार थे। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 17 घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, बस क्रमांक MP 21 P 0786 सिंग ट्रेवल्स की थी। छतरपुर से यात्रियों को लेकर दमोह की ओर जा रही थी। हीरापुर के पास साठिया घाटी पर अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही हीरापुर चौकी प्रभारी अरविंद सिंह ठाकुर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस की मदद से शाहगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने एक यात्री को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में बटियागढ़ निवासी दामोदर सिंह (उम्र 30 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं, दमोह निवासी रमा असाटी का हाथ कट गया। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी घायलों में बड़ी बहू, सत्यराज तिवारी, लक्ष्मण अहिरवार, गणेश लोधी, शुभम तिवारी, वैजनाथ अहिरवार और अभिषेक मानक शामिल हैं

Next Post

बिहार मतदाता सूची पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को करेगा सुनवायी

Sat Jul 26 , 2025
नयी दिल्ली, 26 जुलाई (वार्ता) उच्चतम न्यायालय बिहार में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सोमवार को सुनवायी करेगा। न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ चुनाव आयोग के जवाब और याचिकाकर्ताओं के जवाबी हलफनामें पर विचार करेगी। अदालत ने कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक […]

You May Like