ग्वालियर: युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिला उपाध्यक्ष इंजी. ऋषभराज सिंह चौहान का असामयिक निधन हो गया। वे मप्र कांग्रेस कमेटी सफाई मजदूर कामगार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट जयराज सिंह चौहान के सुपुत्र एवं डॉ. जे. एस. चौहान के नाती थे। इंजी. ऋषभ राज का आकस्मिक निधन अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। शहर जिला कांग्रेस ने उनके निधन को कांग्रेस परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रभूदयाल जौहरे ने जयराज चौहान के निवास पर पहुंचकर संवेदना जताई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व सीएम कमलनाथ एवं पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भी फोन पर संवेदना व्यक्त की।
Next Post
जयवर्धन सिंह ने पीताम्बरा मंदिर पर की पूजा अर्चना
Mon Mar 23 , 2026
दतिया:दतिया पहुंचे राघौगढ़ विधायक एवं पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह का कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जयवर्धन ने पीताम्बरा मंदिर पर पूजा अर्चना की एवं वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। इसके बाद वे दतिया से सेंवढ़ा पहुंचे। इस दौरान पूर्व विधायक घनश्याम सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदा सहित […]

You May Like
-
4 months ago
घूसखोर कर्मचारी हटाने को लेकर सौंपा ज्ञापन
-
7 months ago
करंट लगा, खम्बे से गिरा कर्मी, मौत
-
2 months ago
बरसात से पहले खतरनाक भवनों की सूची तैयार होगी
-
4 months ago
घरेलू गैस लेने काउंटर पर उपभोक्ताओं की लगी कतारें