ठंड ने बढ़ाई सिहरन: पहाड़ी बर्फबारी का असर अब मप्र में दिखा, राजगढ़ सबसे ठंडा

भोपाल। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर अब मध्य प्रदेश में भी महसूस किया जाने लगा है। उत्तर से आने वाली सर्द हवाओं ने पूरे प्रदेश में ठंड का असर बढ़ा दिया है। बीते 24 घंटों में लगभग सभी शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

राजगढ़ इस सीजन का सबसे ठंडा शहर बन गया, जहां एक ही रात में तापमान में 2 डिग्री की गिरावट के साथ न्यूनतम पारा 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इंदौर में भी ठंड ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गुरुवार रात यहां तापमान 10.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो वर्ष 2015 से 2024 के बीच सबसे कम है।

राजधानी भोपाल में भी सर्दी ने जोर पकड़ा है। यहां तापमान 2 डिग्री की गिरावट के साथ 11 डिग्री पर पहुंच गया, जो बीते एक दशक में केवल पांच बार ही दर्ज हुआ है। ग्वालियर में पारा 11.3 डिग्री और जबलपुर में 14.6 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश की संभावना नहीं है। आने वाले पांच दिनों तक शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है। हालांकि, उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाएं प्रदेश में ठंड का असर और बढ़ा सकती हैं।

शहरों में सुबह-शाम सर्द हवाओं के चलते लोगों ने गर्म कपड़े और रजाइयां निकाल ली हैं। जगह-जगह अलाव जलाकर लोग ठंड से बचाव करते नजर आ रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले सप्ताह में न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है।

Next Post

छह साल से नहीं हुई किराया वसूली, जनपद पंचायत ग्यारसपुर पर 51 लाख का बकाया; रसूखदारों ने घेर रखी दुकानें

Fri Nov 7 , 2025
विदिशा। सरकारी तंत्र की लापरवाही और टालमटोल की मिसाल देखनी हो तो ग्यारसपुर जनपद पंचायत इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। यहां करीब छह साल से पंचायत अपनी ही दुकानों का किराया वसूल नहीं कर पा रही है. हालत यह है कि अब तक 51 लाख रुपये तक का बकाया हो […]

You May Like

मनोरंजन