
भैरूंदा। नगर की एक होटल में असामाजिक तत्वों द्वारा घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया. जिससे आक्रोशित हिन्दु समाज ने कार्यवाही की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
बताया जाता है कि वरिष्ठ व्यापारी एवं होटल व्यवसायी राजकुमार त्रिवेदी सेठ की दुकान बस स्टैंड पर स्थित है. जहां विगत दिनों मुस्लिम समाज के चार युवकों ने दुकान में घुसकर वहां काम कर रहे कर्मचारियों के साथ अकारण मारपीट की. घटना मंगलवार की सुबह साढ़े 6 बजे की बताई जाती है. इस दौरान कुछ लोगों ने इस मारपीट की घटना का वीडियो भी बना लिया था. इस दौरान लोगों द्वारा बीच- बचाव करने व समझाईश देने के बाद भी उन्होंने किसी की न सुनी और सांप्रदायिक माहौल बनाते हुए अभद्र गालियां दी और जान से मारने की धमकी भी दी. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हिन्दु समाज आक्रोशित था.
