
रेहटी। नाबालिग को बहला-फसलाकर अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस ने नर्मदापुरम से धर दबोचा है. जहां आरोपी के कब्जे से नाबालिग को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार ग्राम बासनियाकला निवासी फरियादी अर्जुन सिंह आ. नारायण सिंह मेहरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 15 वर्षीय लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है. पुलिस ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए नाबालिग की तलाश शुरू कर दी. एसडीओपी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेश कहारे द्वारा एक टीम गठित की गई. पुलिस ने मुखबिर की सूचना और सायबर सेल की मदद से सेठानी घाट नर्मदापुरम से आरोपी अर्जुन अहिरवार निवासी गुराडिय़ाकला थाना बाबई जिला नर्मदापुरम के कब्जे से नाबालिग बालिका को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया कर आरोपी को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा दिया गया. इसी तरह एक अन्य मामले में इछावर पुलिस ने नाबलिग बालिका को बरामद कर परिजनों को सौंपा. पुलिस ने 17 वर्षीय अपहरता को बैरागढ़ से बरामद कर उसके बयान लिए.
