15 दिन में नियुक्ति का मिला आश्वासन, भूख हड़ताल खत्म, डीन ने पिलाया नारियल पानी

जबलपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की छात्राओं को नियुक्ति न मिलने से वह चार दिन से भूख हड़ताल कर रही थी। सोमवार को मेडिकल डीन धरना स्थल पर पहुंचे, उन्होंने छात्रों से चर्चा की और 15 दिन में नियुक्ति देने का आश्वासन देकर हड़ताल को खत्म कराया।

छात्राओं ने बताया की वे सभी व्यापम की परीक्षा पास कर 2018 में नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग करने के लिए चयनित हुई थी। जिसके बाद 2023 में पास होने के बाद सभी को 6 माह के भीतर जोइनिंग मिलनी थी पर फिर भी नियुक्ति के लिए 2 साल से संघर्ष कर रही है। समय- समय पर जिम्मेदारों से मिलने के बाद हर बार झूठे आश्वासन मिलते रहे जिसके बाद मजबूरन सभी ने शुक्रवार 1 अगस्त से मेडिकल डीन कार्यालय के बाहर अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। रविवार को छात्राओं ने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह को भी ज्ञापन सौंपा था। वहीं रविवार को ही दो छात्राओं की ज्यादा तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें मेडिकल में भर्ती भी कराया गया था। जिसके बाद मेडिकल डीन डॉक्टर नवनीत सक्सेना द्वारा धरना स्थल पर पहुंचकर सभी छात्राओं से मुलाकात की गई एवं उन्हें आश्वस्त कराया गया कि अगस्त माह के अंत तक सभी की नियुक्तियां हो जाएंगी। इसके बाद सभी छात्राएं हड़ताल खत्म करने के लिए राजी हुई, और डीन के द्वारा सभी छात्राओं को अपने हाथ से नारियल पानी भेंट कर हड़ताल से उठाया गया।

छात्राओं ने दिया धन्यवाद

छात्राओं ने प्रदेश के लोकनिर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह व भूख हड़ताल को समर्थन दे रहे युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजय रजक, सचिन रजक, करन तमसेतवार, शुभम रजक, नीलेश महार, सुमित गुप्ता, मोहित सुफेले को भी धन्यवाद दिया हैं। भूख हड़ताल में बीएससी नर्सिंग की मनीषा, संजना, स्वेता, किरन, अंकिता, सुधा, रुचि, प्रियंका, नेहा, श्र्द्धा ने अपने अन्य सहपाठियों के साथ भूँख हड़ताल शुरू की थी।

Next Post

वन विभाग ने पकड़ा सागौन से लदा पिकअप

Mon Aug 4 , 2025
सीधी। वन परिक्षेत्र अधिकारी सीधी द्वारा सागौन से लदा पिकअप वाहन पकडक़र मामला दर्ज किया गया है। बताया गया है कि वाहन क्रमांक एमपी 53 जेडबी 9132 में सागौन के कीमती बड़ी चार नग लोड कर रात 11 बजे मझौली से डेम्हा की ओर जा रहा था। तभी जानकारी मिलने […]

You May Like