अशोका गार्डन जिनालय में चातुर्मास कलश स्थापना, आस्था का सैलाब

भोपाल:राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन स्थित पारसनाथ दिगंबर जिनालय में मुनि श्री 108 विशोक सागर महाराज एवं मुनि श्री 108 विनिबोध सागर महाराज ससंघ के सान्निध्य में चातुर्मास कलश स्थापना भक्ति व श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर भगवान पारसनाथ का अभिषेक कर विश्व शांति एवं प्राणी मात्र के कल्याण की कामना की गई। कार्यक्रम में अष्ट द्रव्य से पूजा, शांति धारा एवं भक्ति नृत्य के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और संस्कारों का संदेश दिया गया।

प्रमुख पुण्यार्जक परिवारों में पवन जैन, रबीन्द्र जैन व सुदेश जैन परिवार शामिल रहे। मंच संचालन बाल ब्रह्मचारी सुमित भैया एवं अजय भैया ने किया। मुख्य अतिथि विश्वास सारंग, मनोज बांगा, सच्चेन्द जैन व संतोष जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मुनि श्री ने प्रवचन में व्रत, संयम व साधना के माध्यम से मोक्ष मार्ग की प्रेरणा दी।

Next Post

शैक्षिक मानकों को बढ़ाने के लिए आयोजन

Sun Jul 13 , 2025
भोपाल: कैरियर कॉलेज में जिलों के सभी स्कूली शिक्षकों के लिए एक विशेष शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को आयोजित हुआ. जिसमें भोपाल के विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों ने इस पहल में भाग लिया, जिसे राज्य में शैक्षिक मानकों को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया. यह कार्यक्रम वैश्विक मानकों का […]

You May Like