छूरे के साथ आरोपी गिरफ्तार 

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

आरक्षक नानूराम चावड़ा ने बताया कि देर रात करीब 11:35 बजे बाणगंगा ब्रिज के नीचे सुनसान स्थान पर 50 वर्षीय आरोपी सफर सोलंकी को संदिग्ध हालत में पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार नुकीला छुरा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत केस दर्ज कर हथियार जब्त कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Next Post

बातों के बतासे और खाली डिब्बा जैसा है मप्र सरकार का बजट: नारायण पट्टा

Wed Feb 18 , 2026
मंडला। बुधवार को विधानसभा में प्रस्तुत हुए मप्र सरकार के मुख्य बजट को लेकर बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मध्य प्रदेश सरकार का आज का बजट जनता युवाओं किसानों महिलाओं से विश्वासघात वाला बजट है। वित्त मंत्री ने आज जो बजट […]

You May Like