
ब्यावरा। रंगपंचमी के दिन 8 मार्च को नगर में हिंदू उत्सव समिति द्वारा पारंपरिक गेर निकाली जाएगी. इसको लेकर तैयारियां जोरो पर है. विगत दिवस स्थानीय खाटू श्याम मंदिर परिसर में समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें बताया गया कि 8 मार्च को सुबह 9 बजे मातामंड मोहल्ले स्थित शीतला माता मंदिर से पूजा-अर्चना के साथ गेर शुरू होगी. जो सुठालिया रोड, मेन मार्केट, सुभाष चौक, जगात चौक, एसडीएम निवास, पुराना ए.बी.रोड, पीपल चौराहा से होते हुए चिंताहरण हनुमान मंदिर पहुंचेगी जहां महाआरती का भव्य आयोजन होगा. गेर के संयोजक गिरिराज शर्मा होंगे, जबकि रामेश्वर सोनी और सुनील जाटव सह-संयोजक की जिम्मेदारी निभाएंगे.
